सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There is no alternative to determination: DIOS

संकल्प का कोई विकल्प नहीं: डीआईओएस

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
There is no alternative to determination: DIOS
विज्ञापन
बाराबंकी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कॅरिअर मेले में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं है और समय का सदुपयोग करके छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। प्रधानाचार्य ने कॅरियर मेले की महत्ता बताते हुए कहा कि यह छात्रों को भविष्य की योजना बनाने में सहायक है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर वर्मा ने इस मेले को केवल रोजगार का माध्यम न मानकर व्यक्तित्व विकास और समाज के प्रति जागरूकता का जरिया बताया। विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर की जानकारी चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. आरके वर्मा ने खान-पान सुधार और मोबाइल के कम प्रयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान जहांगीराबाद के एचओडी डॉ. नियाज हसन कॉजमी ने पॉलिटेक्निक के विभिन्न ट्रेडों की जानकारी दी। राजकीय आईटीआई जहांगीराबाद के कार्यदेशक राम सजीवन ने आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया और स्व-रोजगार के लिए सरकारी ऋण योजनाओं के बारे में बताया। यूनियन बैंक की अधिकारी अनामिका मिश्रा ने बैंकिंग क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी, जबकि टीआरसी लॉ कॉलेज के निदेशक रवि शंकर त्रिपाठी ने पाठ्यक्रमों और सीयूईटी प्रवेश प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
नए कॅरियर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान भारतीय पैकेजिंग संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूजा गुप्ता ने डिप्लोमा इन पैकेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे नए करियर क्षेत्र की जानकारी दी। सेठ विशंभरनाथ इंजीनियरिंग फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. धनंजय तिवारी ने कमजोर छात्रों के लिए कम शुल्क पर प्रवेश की सुविधा बताई। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के डॉ. भूपेंद्र मौर्य ने स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed