सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Adequate availability of petrol and diesel: DM

पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Adequate availability of petrol and diesel: DM
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पेट्रोल पंपों पर कुछ स्थानों पर अनावश्यक भीड़ और लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। इस स्थिति पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्हाेंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
Trending Videos

आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारु रूप से संचालित हो रही है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नियमित रूप से आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा ईंधन की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इससे कहीं भी कमी की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने आमजन से संयम बनाए रखने की अपेक्षा की है। उन्होंने अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाने को कहा। घबराहट में ईंधन का अधिक भंडारण करने से दूसरों को असुविधा होती है। यह व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है। उन्होंने जनहित में व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग मांगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed