सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   They used to steal and slaughter animals, four arrested

Barabanki News: चोरी कर करते थे पशुओं का वध, चार दबोचे

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
They used to steal and slaughter animals, four arrested
विज्ञापन
बाराबंकी। मसौली पुलिस ने छुट्टा व संरक्षित प्रजाति के पशुओं की चोरी कर उनका वध कर मांस व खाल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार 17 फरवरी की रात सफदरगंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी छोटेलाल का पशु चोरी कर खेत में ले जाकर उसका वध कर मांस उठा ले जाया गया था। इसके अलावा करीब एक सप्ताह पूर्व रसौली के मोहल्ला कटरा निवासी रामविलास के पशु को नाले के पास काटा गया था। इसी तरह 17 मार्च की रात मसौली के सुल्तानपुर गांव निवासी राकेश यादव के दो दुधारू पशुओं की चोरी कर उनका वध कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने जमालपुर बंजारनपुरवा मजरे धरौली निवासी अनीश उर्फ कालिया, अब्दुल हसीम उर्फ बौनिया, सलमान तथा लखनऊ कैंट थाना क्षेत्र के बुचड़खाना निवासी गुलाम शाकिर उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 22 मार्च को इस गिरोह के 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश उस्मान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। यह गिरोह सुनसान इलाकों में छुट्टा व दुधारू पशुओं को निशाना बनाकर उनकी चोरी करता था और फिर उनका वध कर मांस व खाल बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed