सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Administration's bulldozer roared on encroachers

Barabanki News: अतिक्रमणकारियों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 01 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer roared on encroachers
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार को जाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल और ईओ संजय शुक्ल के नेतृत्व में जिलाधिकारी आवास से लेकर गायत्री मंदिर तक अभियान चलाया गया।
Trending Videos

ईओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है जो नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर से गुजरे हाईवे को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। बताया कि जिलाधिकारी आवास से गायत्री मंदिर तक चलाए गए इस अभियान के तहत 35 बड़ी होर्डिंग, 100 छोटी होर्डिंग, 17 गुमटियां और करीब 15 छप्पर हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रोस्टर बनाया गया है और इसकी के तहत अतिक्रमण हटाया जाएगा और इस बार दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतातें चले कि शहर के अंदर से गुजरे हाईवे पर गायत्री मंदिर से लेकर रामनगर तिराहे तक पटरियों के दोनों ओर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखें हैं। इन्हें हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन जैसे ही अभियान बंद होता है अतिक्रमण करने वाले दोबारा काबिज हो जाते हैं। ईओ ने बताया कि इस बार दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई प्रस्तावित है। इस मौके पर टीओ कमलेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed