सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: Major Theft in High-Profile Society—Jewelry Worth ₹1 Crore, Cash, and Pistol Stolen from Contractor's Home

UP: हाईप्रोफाइल सोसाइटी में बड़ी चोरी, ठेकेदार के घर से एक करोड़ के जेवर, नकदी और पिस्टल गायब

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 30 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी की एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में ठेकेदार के घर से करोड़ों के जेवर, नकदी और पिस्टल चोरी हो गई। परिवार बाहर था, लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं। अंदरूनी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

UP: Major Theft in High-Profile Society—Jewelry Worth ₹1 Crore, Cash, and Pistol Stolen from Contractor's Home
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Grok AI
विज्ञापन

विस्तार

बाराबंकी के लखनऊ रोड स्थित शालीमार पैराडाइज आवासीय परिसर में गुरुवार को एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले ठेकेदार अजय बघेल के घर से करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, 70 हजार रुपये नकद और लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं और देर शाम तक जांच-पड़ताल जारी रही।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, अजय बघेल मूल रूप से देवरिया जिले के अहरौली क्षेत्र के निवासी हैं और उनका गोरखपुर में भी आवास है। उन्होंने बताया कि वह 9 अप्रैल से परिवार के साथ गोरखपुर गए हुए थे। गुरुवार दोपहर जब वह बाराबंकी स्थित अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे और उसमें रखा कीमती सामान गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे घर का निरीक्षण किया गया

पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब एक करोड़ रुपये के जेवर, 70 हजार रुपये नकद और लाइसेंसी पिस्टल लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीओ सिटी संगम कुमार क्राइम ब्रांच टीम के साथ पहुंचे और पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।


इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि शालीमार पैराडाइज एक गेटेड आवासीय परिसर है, जहां चारों ओर से सुरक्षा व्यवस्था है और हर गेट पर गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना गंभीर चूक माना जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अजय बघेल ने अपने चालक को घर की चाबी दी हुई थी। इसी आधार पर उन्होंने आशंका जताई है कि चोरी में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस नौकर, गार्ड और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed