सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anganwadi centre gate collapses, old woman dies

Barabanki News: आंगनबाड़ी केंद्र का गेट गिरा, वृद्धा की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 23 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centre gate collapses, old woman dies
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज के चक मजरे रहरामऊ गांव में बुधवार सुबह घर के अंदर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में लगा लोहे का गेट गिरने से शबाना (70) की मौत हो गई। इस घटना के बाद से वे अभिभावक सन्न रह गए, जिनके बच्चे केंद्र पर रोजाना जाते हैं। गनीमत रही कि कोई बच्चा चपेट में नहीं आया।
Trending Videos

चक गांव में करीब 20 साल पहले आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कराया गया था, लेकिन गुणवत्ता विहीन भवन जर्जर हो गया और एक भी दिन संचालन नहीं हो सका। गांव में प्राथमिक विद्यालय है, लेकिन पर्याप्त जगह न होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा वर्मा अपने ही घर पर केंद्र का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह गांव की शबाना अपनी पोती को केंद्र पर भेजने गई थीं। घर में लगा लोहे का पुराना गेट जर्जर था। वृद्धा पोती को भेजने के बाद जैसे ही गेट को बंद कर रही थीं, उसी दौरान गेट उन्हीं के ऊपर गिर गया। ग्रामीण दौड़े, मगर तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
बच्चे अक्सर इसी गेट को पकड़कर झूलते थे : लोगों ने बताया कि बच्चे अक्सर इसी गेट को पकड़कर झूलते थे। थानाध्यक्ष अमर कुमार चाैरसिया ने बताया कि पंचायत नामा की प्रक्रिया के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed