सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BEO will give report of renewal of instructors this month.

Barabanki News: अनुदेशकों के नवीनीकरण की इसी माह बीईओ देंगे रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 23 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
BEO will give report of renewal of instructors this month.
विज्ञापन
बाराबंकी। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात अंशकालिक अनुदेशकों को नए शैक्षिक सत्र से दोहरी खुशी होगी। जहां उनका अप्रैल का मई से बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा, वहीं प्रक्रिया शुरू होने से नवीनीकरण को लेकर संशय भी दूर हो गया है।
Trending Videos

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा तथा कार्य शिक्षा के पद पर 652 अंशकालिक अनुदेशक संविदा पर तैनात हैं। इनको 11 माह का मानदेय दिया जाता है। अनुदेशक लंबे समय से 12 माह की संविदा अवधि और मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला न्यायालय तक पहुंचा। इसको लेकर उनके नवीनीकरण पर संशय बना था। हाल ही में प्रदेश सरकार ने अंशकालिक अनुदेशकों की मांग को देखते हुए उनके नौ हजार रुपये मानदेय को अप्रैल से बढ़ाकर 17 हजार किया गया है। नए मानदेय की पहली किश्त मई में अनुदेशकों के खाते में पहुंचेगी।
इसी बीच बीएसए ने सभी बीईओ से अंशकालिक अनुदेशकों के नवीनीकरण की रिपोर्ट मांगी है। इस पर बीईओ अनुदेशकों के कार्य और व्यवहार को देखते हुए 30 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर उनका नवीनीकरण प्रतिवर्ष की तरह किया जाएगा।
नौकरी छोड़ने और कार्य व्यवहार ठीक न होने वाले अनुदेशकों को नोटिस देकर सेवा समाप्त की जाएगी। बीएसए के आदेश से नवीनीकरण को लेकर संशय समाप्त होने से अनुदेशकों में खुशी है। बीएसए नवीन पाठक ने बताया कि अनुदेशकों के नवीनीकरण को लेकर बीईओ से संस्तुति रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed