सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   If you want to sell wheat, you will have to get it verified afresh.

Barabanki News: गेहूं बेचना है तो नए सिरे से कराना होगा सत्यापन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 23 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
If you want to sell wheat, you will have to get it verified afresh.
विज्ञापन
बाराबंकी। बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों को कागजी प्रक्रिया ने पूरी तरह उलझा कर रखा दिया है। किसानों को आगे की फसल के लिए पैसों की जरूरत है, लेकिन वह गेहूं बेचने के लिए लेखपाल से लेकर तहसील के चक्कर काट रहे हैं। उनके कागजों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि जिले में तमाम प्रयासों के बावजूद गेहूं खरीद को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। शासन का आदेश है कि अब गेहूं बेचने वाले किसानों को अपना पंजीकरण नए सिरे से कराना होगा।
Trending Videos

जिले में यूं तो किसानों की संख्या 4 लाख 53 हजार से ज्यादा है लेकिन इनमें से प्रतिवर्ष करीब 1 लाख 75 हजार से ज्यादा किसान धान सरकारी केंद्रों पर बेचते हैं। सभी किसानों के पंजीकरण अनिवार्य होता है। इस वर्ष भी गेहूं बेचने के लिए करीब 5314 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से महज 461 किसानों के अभिलेखों का ही सत्यापन हो सका है, 4377 किसानों का सत्यापन लेखपाल स्तर पर लंबित है। इनमें से अभी तक सिर्फ 243 किसानों से ही गेहूं की खरीद की जा सकी है, बाकी किसान अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए लेखपाल से लेकर तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। यही वजह है कि गेहूं की खरीद को वह रफ्तार नहीं मिल पा रही है जिसकी आवश्यकता है।


आईडी न बदलने से दिक्कत
दो तहसीलों के एसडीएम बदल गए हैं। इनमें सदर तहसील नवाबगंज और रामनगर के एसडीएम को इधर से उधर किया गया है। किसानों का सत्यापन इन अधिकारियों को आईडी पासवर्ड न बदलने से दिक्कत आ रही है क्योंकि इनके तबादले के बाद आईडी पासवर्ड भी बदल गया है।


नए सिरे से कराएं पंजीकरण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जिले में अभी तक 5314 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 461 किसानों के अभिलेखों का सत्यापन हो चुका है। करीब 243 किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है, सिर्फ सत्यापन वाले किसानों से ही गेहूं खरीद करने का आदेश है। धान खरीद में जिन किसानों ने पंजीकरण कराया था, उन्हें नए सिरे से पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed