सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Approved a budget of one billion eight crore rupees, emphasis on development

Barabanki News: एक अरब आठ करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी, विकास पर जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Approved a budget of one billion eight crore rupees, emphasis on development
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज बोर्ड की बजट बैठक सोमवार को पालिका अध्यक्ष शीला सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पहली बार एक अरब आठ करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। बोर्ड ने शहर के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया।
Trending Videos

बैठक में घर-घर कचरा कलेक्शन पर विशेष बल दिया गया। वर्तमान में 10 वार्डों में शतप्रतिशत कचरा कलेक्शन हो रहा है। सभी वार्डों में इस व्यवस्था को लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद पंकज मिश्रा ने विस्तारित क्षेत्रों के साथ पुराने शहर की गलियों में टूटी नालियों व सड़कों की मरम्मत पर भी जोर दिया। मच्छर नियंत्रण के लिए नियमित फागिंग कराने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठी।
शहर के पार्कों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। ईओ संजय कुमार शुक्ल ने पार्कों को विकसित कर स्थानीय खेल कमेटी को सौंपने की योजना बताई। यह भी बताया कि सड़कों को धूल रहित करने के लिए मशीन भी मंगाई जाएगी। वहीं उन्होंने शहर में पानी की आपूर्ति के लिए पांच नए टैंकर मंगाए जाने की जानकारी भी दी।
विकास और राजस्व पर निर्णय----
सभासद फैसल और सादिक हुसैन ने गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी से खोदी गई सड़कों की मरम्मत की मांग की। शहर में टैक्सी स्टैंड का ठेका पल्हरी, देवा सड़क, लखनऊ सड़क और हैदरगढ़ सड़क दशहराबाग में उठाने पर भी चर्चा हुई। माल गोदाम सड़क पर सांई मंदिर के निकट पटरी बाजार स्थल पर शौचालय, बिजली और पानी की व्यवस्था का निर्णय लिया गया।
नगर पालिका की जलकर व गृहकर सहित अन्य मदों में राजस्व वसूली की प्रगति पर बोर्ड ने सराहना की। ईओ ने बताया कि इस बार करीब साढ़े छह करोड़ रुपये वसूल हो चुके हैं, जो पिछले साल के छह करोड़ 12 लाख रुपये से अधिक है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, सभासद सुशील गुप्ता और देवेंद्र प्रताप ज्ञानू, मो. मुजीब, शिवा शर्मा, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed