{"_id":"69dc0230c94c41871b0ae337","slug":"one-hundred-and-fifty-accused-of-brutality-against-girls-identified-strict-surveillance-started-barabanki-news-c-315-1-brp1006-164138-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बच्चियों से हैवानियत के डेढ़ सौ आरोपी चिन्हित, कड़ी निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बच्चियों से हैवानियत के डेढ़ सौ आरोपी चिन्हित, कड़ी निगरानी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में बच्चियों और किशोरियों के साथ होने वाले जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पिछले करीब दस वर्षों में मासूम बच्चियों से दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास जैसे मामलों में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की गई है। इस अभियान के तहत लगभग 150 आरोपियों की पहचान की गई है, जिन पर अब पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य इन अपराधियों द्वारा दोबारा अपराध करने की संभावना को खत्म करना है। खासकर स्कूल, गांव और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बच्चियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस विभाग के अनुसार इन सभी आरोपियों का रिकॉर्ड खंगालकर सभी 23 थानों में उनकी सूची तैयार कर ली गई है। इनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बीट पुलिस और स्थानीय खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी मिल सके।
...........................
निगरानी के लिए बनाई गई विशेष रणनीति
- आरोपियों की समय-समय पर थाने में हाजिरी सुनिश्चित कराई जाएगी।
- आवागमन और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी
- स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है
- संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है
.....................................
बच्चों को जागरूक करें...खुद रहे सतर्क
असंद्रा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही अभिभावकों से कहा गया है कि वे बच्चों को जागरूक करें और उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।
.....................................
पड़ोसी व रिश्तेदारों पर भी दर्ज हैं मामले
- 19 मार्च 2026- जहांगीराबाद इलाके में सौतेले पिता ने पत्नी के काम पर जाने के बाद 12 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
- 25 अगस्त 2024- घुंघटेर इलाके में छह साल की बालिका के साथ गांव के ही पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस ने कार्रवाई की और मामला कोर्ट में हैं।
- 27 जुलाई 2022- सफदरगंज थाना के एक गांव में छह वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन ने अपने पति पर मामला दर्ज करवाया।
Trending Videos