{"_id":"69dc0079ea1a96c36707e84f","slug":"24-patients-who-arrived-in-critical-condition-were-referred-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164147-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गंभीर हालत में पहुंचे 24 मरीज किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गंभीर हालत में पहुंचे 24 मरीज किए गए रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले में गंभीर दशा में इलाज को पहुंचे 24 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा 15 मरीजों में टीबी के लक्षण पाए जाने पर जांच कराई गई और पंजीकरण कराकर समुचित इलाज के लिए मुख्यालय पर बुलाया गया है।
जिले के 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1913 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 741, महिलाओं की 856 और बच्चों की संख्या 316 रही। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के 297, नेत्र रोग के 15, लीवर के 31, सांस के 190, पेटदर्द के 178, डायबिटीज के 119, त्वचा रोग के 233, खून की कमी के 17 और हाइपरटेंशन के 64 मरीज देखे गए। इसके अलावा संदिग्ध मिलने पर 19 मरीजों की हेपेटाइटिस बी, सात मरीजों की हेपेटाइटिस सी, 82 मरीजों की मलेरिया और 17 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई, लेकिन इनमें एक भी संक्रमित नहीं मिला।
पीएचसी त्रिलोकपुर में इलाज के लिए रामेश्वर, हरिप्रसाद, गौतमी, विद्यावती ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक को दिखाने के बाद भी सुधार न होने पर पीएचसी पर दिखाया गया। चिकित्सकों ने जांच कराकर दवा दी। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 85 चिकित्सक और 203 कर्मियों को लगाया गया था।
Trending Videos