सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gift of special train in summer, will have stoppage

Barabanki News: गर्मी में विशेष ट्रेन का तोहफा, होगा ठहराव

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 13 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gift of special train in summer, will have stoppage
विज्ञापन
बाराबंकी। गर्मी में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत भरा कदम उठाया है। उधना-जयनगर के बीच चलने वाली 09091/09092 अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो बाराबंकी होकर गुजरेगी। इससे जिले के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
Trending Videos


रेलवे के अनुसार 09091 उधना-जयनगर अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 अप्रैल 2026 को उधना से चलकर तीसरे दिन बाराबंकी स्टेशन पर रात 02:12 बजे पहुंचेगी और आगे गोंडा, बस्ती होते हुए जयनगर जाएगी। वहीं वापसी में 09092 जयनगर-उधना विशेष गाड़ी 15 अप्रैल 2026 को जयनगर से चलकर दूसरे दिन बाराबंकी स्टेशन पर सुबह 09:35 बजे पहुंचेगी और ऐशबाग, कानपुर होते हुए उधना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित अर्थात जनरल होगी, जिसमें कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 18 शयनयान श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अरुण रायजादा के अनुसार रेलवे के इस निर्णय से खासतौर पर मजदूर, छात्र और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो इन रूटों पर अक्सर भीड़भाड़ का सामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed