फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ban on reels and selfies at the Saryu ghats.

Barabanki News: सरयू के घाटों पर रील और सेल्फी पर प्रतिबंध

Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ban on reels and selfies at the Saryu ghats.
बाराबंकी। सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा से जुड़ा कदम उठाया है। अब उफनाती सरयू के घाटों पर रील बनाना, सेल्फी लेना और नहाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हर घाट पर दो-दो होमगार्ड, मोबाइल पुलिस और राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन का मानना है कि सोशल मीडिया के लिए जान जोखिम में डालने की प्रवृत्ति हादसों की बड़ी वजह बन रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी की संभावित बाढ़ और हादसों की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन ने तटबंधों और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अनिल कुमार सरोज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिए कि तटबंध के करीब बसे गांवों के प्रत्येक घाट पर दो-दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। इनके साथ मोबाइल पुलिस की टीम लगातार गश्त करेगी जबकि राजस्व विभाग के कर्मचारी भी निगरानी में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नदी किनारे रील बनाना, सेल्फी लेना, वीडियो शूट करना और नहाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों को मौके से हटाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी करेगी। प्रशासन की चिंता की वजह पिछले वर्षों में हुए डूबने के हादसे हैं, जिनमें कई लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed