{"_id":"6a515876ea3ef1bee00438c8","slug":"power-crisis-in-over-650-villages-due-to-falling-trees-and-poles-barabanki-news-c-315-1-brp1005-173736-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ व खंभे गिरने से 650 से अधिक गांवों में बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ व खंभे गिरने से 650 से अधिक गांवों में बिजली संकट
Sat, 11 Jul 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई। पेड़, बिजली खंभा गिरने और केबल फॉल्ट से सूरतगंज, फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर के 650 से अधिक गांवों और शहरी इलाकों में अंधेरा छा गया। सुबह से शुरू हुआ यह संकट देर शाम तक जारी रहा।
इससे करीब चार लाख लोग पानी, मोबाइल चार्जिंग और उमस भरी गर्मी से त्रस्त रहे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में देखने को मिली। यहां 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से एक्स-रे व खून की जांचें ठप हो गईं और उमस के कारण भर्ती मरीज व तीमारदार बेहाल रहे।
बिजली उपकेंद्रों में आए संकट के दौरान सूरतगंज के रायपुर गांव के पास सुबह करीब पांच बजे 11 केवी लाइन का खंभा गिर गया। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने दोपहर तीन बजे तक खड़ा किया लेकिन इसके बाद भी अन्य स्थानों पर तकनीकी खराबी के चलते मोहम्मदपुर खाला, रायपुर, सूरतगंज समेत करीब 250 गांवों की आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
क्षेत्र में संकट की सबसे बड़ी वजह कर्मचारियों की भारी कमी रही। मोहम्मदपुर खाला फीडर की 80 किलोमीटर लंबी लाइन को दुरुस्त करने के लिए महज एक लाइनमैन तैनात है, जिससे फॉल्ट ढूंढने में ही घंटों लग गए।
उधर, फतेहपुर के ग्राम शेखपुर मखदूम के निकट सुबह करीब 10 बजे हाइटेंशन लाइन पर पेड़ की बड़ी डाल गिरने से तार टूट गया, जिससे कस्बा फतेहपुर सहित करीब 100 गांवों के करीब डेढ़ लाख लोग करीब पांच घंटे तक संकट से जूझते रहे। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने बारिश के बीच कड़ी मशक्कत कर लाइन की मरम्मत की।
इसके अलावा, मरकामऊ से सिरौलीगौसपुर जाने वाली 33 केवीए लाइन में सुबह पांच बजे आए फॉल्ट के चलते पांच फीडरों के 300 गांवों की बत्ती गुल हो गई, जिससे लोगों के घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए। अवर अभियंता राज मौर्या नेे बताया कि टीम लगातार फॉल्ट खोजने और लाइन दुरुस्त करने में जुटी रही।
ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहर के कटरा बारादरी, सरावगी, पीरबटावन और सट्टी बाजार में भी सुबह 11 बजे केबल फॉल्ट के कारण दो घंटे बिजली ठप रही, जबकि शाम को कंपनीबाग, घोसियाना व नेहरूनगर सहित पांच मोहल्लों में लगातार हो रही ट्रिपिंग ने लोग परेशान हुए।
अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार का कहना है कि दिन हो या रात, फाॅल्ट को तुुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैंं। निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- --
पूरेकोट के पास तार टूटा, एक लाख लोगों ने झेली परेशानी
रामसनेहीघाट। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात पूरेकोट के पास बिजली लाइन का तार टूटने से सनौली, हथौधा, कोटवासड़क सहित कई फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 100 गांवों के करीब एक लाख लोगों का रात बिन बिजली गुजारनी पड़ी।
बारिश के दौरान आए फॉल्ट के कारण बड़ेरा, नारायनपुर, मोहम्मदपुर कीरत, बैसपुरवा, सनाकापुर, लालपुरवा, गौरवा, उमरापुर, पिपरिहा, बीर, खेवली, रेहरिया, असेना सहित दर्जनों गांवों में शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि अपराह्न तीन बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया गया।
संवाद