सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bank employee and cyber fraudsters nexus, 30 lakh scam exposed

Barabanki News: बैंककर्मी और साइबर ठगों का गठजोड़, 30 लाख का खेल उजागर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bank employee and cyber fraudsters nexus, 30 lakh scam exposed
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सफेदाबाद स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में पुलिस ने ऑपरेशन हेड और एक साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 30 लाख रुपये का लेनदेन किया गया है।
Trending Videos

सिग्नल रेजिडेंसी निवासी सुमित कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि बैंक के ऑपरेशन हेड प्रमोद कुमार और सेल्स मैनेजर प्रद्युम्न से उनके पुराने संबंध थे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर प्रमोद ने सुमित के खाते में चार लाख 14 हजार रुपये मंगवाकर निकलवा लिए। साथ ही, बीमा के नाम पर प्रद्युम्न ने दो खाली चेक ले लिए, जिनसे 6 मार्च 2025 को सात लाख 45 हजार रुपये की निकासी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रविवार को ऑपरेशन हेड प्रमोद कुमार और उसके साथी साइबर अपराधी सार्थक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि साइबर ठग बैंक कर्मचारियों को मोटा कमीशन देते थे। कर्मचारी इसके बदले ठगी की रकम को खपाने के लिए खातों की व्यवस्था और लेनदेन को आसान बनाते थे। जांच में बैंक के तीन-चार खातों से 30 लाख रुपये के अवैध लेनदेन के सबूत मिले हैं। पुलिस अब इस मामले में फरार सेल्स मैनेजर और दो अन्य कर्मचारियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि इस गठजोड़ से आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
..................
बैंक प्रबंधन की चुप्पी से खड़े हुए सवाल...
इस गंभीर प्रकरण पर जब एक्सिस बैंक के जिला स्तर के अधिकारी से फोन पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने नाम बताने से मना करते हुए किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। बैंक प्रबंधन की यह चुप्पी भी अब कई सवाल खड़े कर रही है।

वर्जन-
पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। आम लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खातों पर नियमित नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed