बाराबंकी: आधी रात के बाद चली आंधी से लगी आग, 17 बकरियां जलकर मरीं; मौके पर पहुंची पुलिस
Storm in Barabanki: सोमवार देर रात आई आंधी से बाराबंकी के हाजीपुर गांव में आग लग गई। इस आग से 17 बकरियां जलकर मर गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार रात तेज आंधी के दौरान लगी आग में किसान राम दुलारे रावत का कच्चा छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 17 बकरियां जिंदा जल गईं, जबकि घर में रखा गेहूं, चावल, सरसों, कपड़े, अलमारी और बक्सा समेत अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 11:35 बजे परिवार खाना खाकर सो गया था। गर्मी के चलते बिजली पहले से गुल थी, इसलिए परिवार के लोग घर के बाहर लेटे हुए थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। आंख खुलने पर लपटें उठती देख परिवार और गांव में अफरा-तफरी मच गई।
राम दुलारे रावत ने बताया कि शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए और पंपिंग सेट व इंजन की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद भी दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। रात साढ़े बजे थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। आग में कच्चा मकान जल गया और 15-16 बकरियों समेत घरेलू सामान नष्ट हो गया। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.