{"_id":"6a14f9c86b6b341108082a56","slug":"four-killed-in-horrific-road-accident-three-in-critical-condition-after-innova-car-crashes-into-parked-truck-o-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर, हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई इनोवा कार
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 May 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी के हैदरगढ़ में लखनऊ सुल्तानपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से इनोवा टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई व तीन को गंभीर अवस्था मे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे में क्षतिग्रस्त इनोवा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को तड़के करीब 3.00 बजे एक इनोवा खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। हादसे में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) व ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि इनोवा सवार सभी लोग वाराणसी से कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे।