{"_id":"6a150846446884b20304723d","slug":"four-youths-died-in-road-accident-in-barabanki-while-they-were-on-their-way-to-visit-kainchi-dham-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे में चार की मौत: चीखों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा, हाईवे पर मौत का मंजर; लाशें देख कांप गए लोग; तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में चार की मौत: चीखों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा, हाईवे पर मौत का मंजर; लाशें देख कांप गए लोग; तीन गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 26 May 2026 08:11 AM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में चीखों ने भोर के अंधेरे का सन्नाटा तोड़ा तो सामने का दृश्य देख लोगों की रूह कांप गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीन जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Accident In Barabanki, UP.
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
'कैंची धाम के दर्शन का सपना लिए भोर के अंधेरे में शांत हाईवे पर इनोवा में बैठे युवक फर्राटा भर रहे थे। अचानक धड़ाम की आवाज हुई और सन्नाटा चीखों में बदल गया। एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। चार युवक इस दुनिया से रुखसत हो गए और तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।'
यह कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है मंगलवार को तड़के यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की। धड़ाम की आवाज इनोवा के खड़े ट्रक में टकराने के बाद आई थी। बताया गया कि इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तड़के करीब 3.00 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
Trending Videos
यह कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है मंगलवार को तड़के यूपी के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे की। धड़ाम की आवाज इनोवा के खड़े ट्रक में टकराने के बाद आई थी। बताया गया कि इनोवा सवार युवक वाराणसी से कैंची धाम दर्शन करने के लिए निकले थे। तड़के करीब 3.00 बजे उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोते बिलखते पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घायल ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर
हादसा लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र में भिखरा गांव के पास हुआ। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर तीन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं चार को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी, हैदरगढ़ पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतकों में इनोवा सवार गाजीपुर के गैबीपुर निवासी राहुल सिंह (35), चंदौली के मुगलसराय निवासी राहुल कुमार (36), बलिया के रामपुर रसड़ा निवासी सत्यम (38) और ट्रक खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) शामिल हैं। जबकि, मिर्जापुर के चुनार निवासी चंदन सिंह (35) और पंकज सिंह (34), बलिया के बेला निवासी प्रशांत की हालत नाजुक बनी हुई है।