सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Two brothers drown in the Gomti; father loses his support in old age.

Barabanki: गोमती में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, पिता का बुढ़ापे का सहारा छिना

अमर उजाला नेटवर्क, हैदरगढ़ (बाराबंकी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 24 Jun 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोक के कुल तीन संतानों में एक बेटी का विवाह तीन साल पहले हो चुका है। पत्नी की पहले मौत हो चुकी है वहीं दो बेटों की मौत से बुढापे का सहारा भी छिन गया।

Barabanki: Two brothers drown in the Gomti; father loses his support in old age.
गोमती में डूबे दो सगे भाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अवसानेश्वर धाम में गोमती में बुधवार को स्नान करने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने पहले छोटे भाई को बाहर निकाला। उसे गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बड़े भाई का शव डूबने के करीब 40 मिनट बाद बरामद हुआ। 



थाना लोनीकटरा के गांव बुधनापुर के अशोक कुमार पांडेय के गजेंद्र पांडेय उर्फ हनी (14) व
देवेंद्र पांडेय उर्फ हैप्पी (18) अपने चचेरे भाई मनू पांडेय (12) व साथी आदर्श पाल (14) के साथ बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे दो बाइक से अवसानेश्वर धाम दर्शन करने आए थे। गोमती में स्नान के दौरान छोटे भाई हनी को डूबता देख बचाने आगे बढ़ा हैप्पी भी डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनी को कुछ ही देर में गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, बड़े भाई का शव देर से बरामद हुआ। दोनों भाईयों में बड़ा आईटीआई व छोटा कक्षा आठ में पढ़ रहा था। दोनों बाराबंकी शहर में रहते थे और मंगलवार शाम घर आए थे।
विज्ञापन


अशोक के कुल तीन संतानों में एक बेटी का विवाह तीन साल पहले हो चुका है। पत्नी की पहले मौत हो चुकी है वहीं दो बेटों की मौत से बुढापे का सहारा भी छीन गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed