सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Bike collides with car; three youths flung 10 feet away, two die.

Barabanki News: कार से टकराई बाइक, 10 फीट दूर छिटककर गिरे तीन युवक, दो की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 14 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with car; three youths flung 10 feet away, two die.
विज्ञापन
बाराबंकी। सफदरगंज क्षेत्र में अयोध्या नेशनल हाईवे पर दादरा गांव के पास मामा के घर से लाैटते समय एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक बाइक से छिटककर करीब 10 फीट दूर जा गिरे। एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जैदपुर क्षेत्र के सतावां गांव निवासी अतुल कुमार (20) सफदरगंज क्षेत्र के प्यारेपुर सरैया गांव में अपने मामा विश्वनाथ के यहां गए थे। उनके साथ मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के रतन जैदपुर तुलसीपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार (19) और जैदपुर के हरख निवासी दीपू (32) भी थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरगंज क्षेत्र में अयोध्या नेशनल हाईवे पर दादरा गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद तीनों सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अतुल और प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मौके से हेलमेट बरामद हुआ है। कुछ लोग स्कॉर्पियो से टक्कर की बात कह रहे हैं। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मची चीत्कार...इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
सफदरगंज हादसे में जान गंवाने वाले अतुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलते ही पिता रामकिशोर बदहवास हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में अतुल के माता-पिता और बहन का विलाप सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
परिजनों ने बताया कि प्यारेपुर सरैया गांव निवासी विश्वनाथ के मकान में स्लैब डाली जानी थी। दीपू बिजली वायरिंग का काम जानता था, इसलिए वह अपने रिश्तेदार अतुल और प्रवेश के साथ विश्वनाथ के यहां वायरिंग करने गया था। काम पूरा कर लौटते समय यह हादसा हो गया।
-------------------------
ई रिक्शा पलटा, ढाई माह के बच्चे की मौत
मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी शरीफ अपनी पत्नी शहनाज, पुत्र शोएब और ढाई माह के पुत्र हसनैन के साथ रामनगर क्षेत्र के रमवापुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। भट्ठे पर काम बंद होने के कारण पूरा परिवार शुक्रवार शाम घरेलू सामान लेकर ई रिक्शा से लखनऊ मजदूरी करने जा रहा था।
रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर रेलवे पुल के निकट ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में मासूम हसनैन ई रिक्शा के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ई रिक्शा चालक भाग निकला।
---------------------------
सड़क किनारे मिला युवक का शव
रामनगर क्षेत्र में महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर शनिवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान रहटा गांव निवासी पवन गौतम (32) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पवन मजदूरी करता था और अविवाहित था। उसका छोटा भाई ननकऊ (25) अस्वस्थ रहता है। माता-पिता का बचपन में ही निधन हो चुका है। पवन को शराब की लत थी। आशंका है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed