{"_id":"6a2db8a83e43292d65066bdf","slug":"tyre-bursts-with-a-loud-bang-while-deflating-owner-dies-barabanki-news-c-315-1-brp1006-170968-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हवा निकालते समय धमाके के साथ फटा टायर, मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हवा निकालते समय धमाके के साथ फटा टायर, मालिक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के पोखरा में राज्य भंडारण निगम गोदाम के पास शनिवार को ट्रक के टायर से हवा निकालते समय अचानक टायर तेज धमाके के फट गया। चपेट में आने से लोनीकटरा क्षेत्र के कांहीपुर गांव निवासी ट्रक चालक शिव नारायण बाजपेई (70) की मौत हो गई।
शिव नारायण बाजपेई अपने ट्रक पर गेहूं लादकर निगम के पोखरा स्थित गोदाम पर पहुंचे थे। अधिक हवा भरने से ट्रक का एक टायर फूल गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार शिवनारायण पेचकस से अतिरिक्त हवा निकालने में जुट गए। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। धमाके की वजह से शिव नारायण करीब छह फीट दूर जा गिरे और आसपास खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। शिव नारायण की दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि टायर फटने से उसके अवशेष की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है।