{"_id":"695d5afc954ea7089c04bd54","slug":"bus-tractor-collision-six-injured-one-seriously-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155727-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बस-ट्रैक्टर की टक्कर, छह घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बस-ट्रैक्टर की टक्कर, छह घायल, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इसरौली। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार शाम फतेहपुर-देवा मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय बस में 25 यात्री सवार थे, जिनमें से चार बुरी तरह जख्मी हुए। जबकि कुछ अन्य यात्री मामूली चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
ठंड और हल्की धुंध के बीच रोडवेज बस फतेहपुर से बाराबंकी जा रही थी। कुतलूपुर गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की सीधी टक्कर हो गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में बिशनपुर देवा निवासी तैयबा (42), सीतापुर के अनादि दीक्षित (26), छोटीपुरवा देवा निवासी नीतीश (27) और शहर कोतवाली के ढकौली की रहने वाली तैयबा (18) शामिल हैं। इनके अलावा बस चालक सकेश पांडेय और परिचालक प्रवीण कुमार भी घायल हुए हैं। अनादि दीक्षित की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा था, जिसके कारण अंधेरे और धुंध में बस चालक को इसका अंदाजा नहीं लग सका और यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos