{"_id":"69cadab6ba0ba0fc13083b90","slug":"cylinder-supply-increased-demand-pressure-reduced-barabanki-news-c-315-1-slko1012-162851-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ी, मांग का दबाव कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ी, मांग का दबाव कम
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आपूर्ति बढ़ने और मांग कम होने के साथ गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडर को लेकर पिछले 28 दिनों से चला आ रहा दबाव कम होने लगा है। ऐसा नहीं है कि भीड़ एकदम खत्म हो गई लेकिन पहले की अपेक्षा अब भीड़ कम जुट रही है क्योंकि एजेंसियों ने होम डिलवरी को और तेज किया है।जिले के 6.75 लाख उपभोक्ताओं में गैस वितरण कि लिए 63 एजेंसियां जिले में संचालित हो रही हैं और इन पर अभी भी करीब 18 हजार से ज्यादा गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। लेकिन गैस को लेकर पिछले 28 दिनों से पूरे जिले में मारामारी मची हुई थी। एजेंसियों पर लग रही उपभोक्ताओं की लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। हालात यहां तक पहुंच गए थे कि एजेंसियों पर पुलिस को लगा कर गैस का वितरण कराया जा रहा था। सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा एजेंसियों पर भीड़ कम दिखी। एजेंसी संचालकों का कहना है कि धीरे-धीरे आपूर्ति में सुधार हो रहा है इसी वजह से भीड़ कम हो रही है। लेकिन अभी समस्या पूरी तरह से दूर नहीं हुई है स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी का कहना है कि जिले की सभी एजेंसियाें पर पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।
पांच दिनों से नही आई गैस, उपभोक्ता परेशान
कोटवाधाम। तहसील क्षेत्र के गिदरापुर स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर बीते पांच दिनों से गैस का लोड नही आया है। जिससे उपभोक्ताओं को गैस नही मिल रही है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग और ओटीपी है उन्हें भी गैस नही मिल रही है। उधर दरियाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खजूरी द्वितीय की प्रधानाचार्य स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में एमडीएम बनाने वाला गैस सिलिंडर खत्म हो गया। ऐसे में वह खुद गैस लेने के लिए एजेंसी पर पहुंच गई।
Trending Videos