सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity supply to 100 villages disrupted

Barabanki News: 100 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 04 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 100 villages disrupted
शाहपुर डेहवा में टूटा पड़ा बिजली पोल। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में शनिवार रात आई आंधी व बारिश की वजह से कहीं पोल टूटकर गिर गए तो कहीं तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से करीब 850 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति कब सुचारू होगी, इसके लिए ग्रामीण पूरी रात अधिकारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। रविवार को पूरे दिन मरम्मत कार्य चलता रहा, इसके बावजूद करीब सौ गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
Trending Videos


रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार रात में आई तेज आंधी से रामनगर डिवीजन के कुल 11 फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे मथुरा, माधवा जलालपुर, कडाकापुर, भैरमपुर, इब्राहिमपुर, भिठौली करसा, सरसवां, चंदामाऊ, चंदनापुर, कटियारा, दलसरायं, ददौरा, रानीबाजार सहित 170 गांवों की 90 हजार की आबादी परेशान रही। अधिशासी अभियंता पावर कॉरपोरेशन रामनगर हरिपाल सिंह ने बताया आपूर्ति सुचारु कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार रामसनेहीघाट डिवीजन के कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर गिदरापुर गांव के पास तार पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने 54 गांवों की बिजली ठप हो गई। इससे अगानपुर, जदवापुर, बल्लीपुर, रायपुर, दलसराय, दुल्हदेपुर, हड़ाहा, नसीमपुर की बिजली आपूर्ति बाधित रही, जो रविवार को दोपहर बाद चालू हो सकी।

रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स ब्लास्ट होने से करीब 500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, इससे लगभग चार लाख की आबादी को रात भर अंधेरे में रहना पड़ा।

किटोली, पहरूपुर, लालपुरवा, गौरवा, उमारापुर, खेवराजपुर, पिपरिहा, बीर, खेवली, कोटवासडक, गाजीपुर, पडेकपुरवा, रेहरिया और असेना सहित कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कर सभी प्रभावित क्षेत्रों में रविवार को दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।

दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार 132 केवीए पावर हाउस का केबल बॉक्स फुंक जाने से नगर समेत करीब 200 गांव अंधेरे में डूब गए। दुल्हदेपुर उपकेंद्र से जुड़े रामपुर रायसाहब, गोकुला, मुरारपुर, जेठौती कुर्मियान, राजपूतान, मरखापुर, बीकापुर, पहरुपुर, कीटोली, नियामतपुर, दनापुर क्यामपुर, गाजीपुर, इंदरपुर, कुड़वासा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

टाउन दरियाबाद, महदीपुर, मथुरानगर, पतुलकी, तेलमा, कुशफर, लक्ष्मणपुर, भेलौना व मालिनपुर गांव प्रभावित रहे। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि केबल बॉक्स फुंकने से यह समस्या उत्पन्न हुई है और मरम्मत का कार्य जारी है।

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पटना के पास पोल टूट जाने से करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे इसरौली, हज़रतपुर, बिलौली, ररिया, टांडा, असोहना, मझगांवा, धमसड, बरोलिया, रोजा, गंगोली, टांडा निजाम अली, हैदरगंज, कुतलुपुर व अहिरन पुरवा सहित 60 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित रही।

मसौली प्रतिनिधि के अनुसार 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट के कारण मसौली, सहादतगंज, बांसा, जकरिया और सैदनपुर के फीडर बंद हो गए। एसडीओ विमलेश मौर्या ने बताया कि चार फीडरों पर मरम्मत चल रही है अन्य फीडरों की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।

सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी के चलते विद्युत वितरण केंद्र रामनगर से आने वाली डूडी फीडर की एचटी लाइन पर भगौतीपुर गांव के पास पेड़ गिरने से पोल टूट गया। इसके चलते मधवापुर, राजापुर, तारापुर गुमान, काप फतेउल्लाह, भवानीपुर, कंधईपुर, खजुरिया, अमरा देवी, दरिगापुर, ददरौली, शाहगढ़, शेरअली पुरवा, गोपीपुर, बाहूपुर, दरबेशपुर, लालपुर, सीहामऊ व भवानीगंज सहित करीब 35 गांवों की आपूर्ति बाधित रहीं।

अधिशासी अभियंता हरप्रीत सिंह ने बताया कि तेज हवा से लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed