सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth missing, bike found on canal bank

Barabanki News: युवक लापता, नहर किनारे मिली बाइक

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 04 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth missing, bike found on canal bank
फतेहपुर इलाके में शारदा नहर किनारे युवक की बाइक मिलने के बाद जमा लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला जोशी टोला निवासी राजन वाल्मीकि के अविवाहित पुत्र चंदन (18) रविवार दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गए। उनकी बाइक, कपड़े आदि डेढ़ किमी दूर नहर किनारे मिले। नहर में कूदने की आशंका पर पुलिस छानबीन कर रही है। परिजन बदहवास हैं।
Trending Videos


चंदन कस्बे में ही बाइक एजेंसी में काम करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे वह एजेंसी से घर आए थे। बहन ने खाना खाने के लिए कहा तो मानसिक रूप से परेशान होने की बात कहते हुए खाना खाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद चंदन बाइक लेकर घर से निकल गए। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे पड़ोस के रामनिवाज पुरवा गांव के पास शारदा नहर किनारे चंदन की बाइक खड़ी मिली।

बाइक की डिकी में कपड़े, चप्पल और चाभी रखी हुई थी। चंदन के नहर में कूदने की आशंका के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चंदन का मोबाइल फोन भी नहीं मिला। उस पर कई बार कॉल किया गया मगर पहले तो फोन रिसीव नहीं हुआ और कुछ देर बाद स्विच ऑफ हो गया।

कोतवाल फतेहपुर अमित प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed