सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encroachments were removed in Fatehpur and Zaidpur for the second consecutive day

Barabanki News: फतेहपुर व जैदपुर में दूसरे दिन भी हटाया गया अतिक्रिमण

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Encroachments were removed in Fatehpur and Zaidpur for the second consecutive day
 नगर पंचायत जैदपुर में अतिक्रमण हटवाती टीम। 
विज्ञापन
बाराबंकी। नगरीय निकायों में अतिक्रमण के विरुद्ध डीएम शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। फतेहपुर व जैदपुर नगर पंचायत में पुलिस व नगर पंचायत की टीम ने सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। पॉलीथिन भी जब्त की गई। अब प्रत्येक बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाने के लिए रूट भी तय किए गए हैं। जिस सड़क से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, उसका फॉलोअप भी किया जाएगा, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।
Trending Videos

फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय से तहसील चौराहा व सूरतगंज चौराहे तक मार्ग अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों ने मार्ग के दोनों तरफ अवैध रूप से सामान रखकर और चबूतरा बना कर अतिक्रमण कर रखा था। नगर पंचायत ईओ संध्या मिश्रा ने कर्मचारियों के साथ दुकानों से आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया, पक्के चबूतरों को उसे जेसीबी से खोदवा दिया। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। ईओ ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दोबारा अगर अतिक्रमण किया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ईओ रामजनक तिवारी ने कस्बा इंचार्ज विनय कुमार के साथ थाना चौराहा, सिनेमा हॉल, बड़ी बाजार व अनुसूचित जाति बस्ती से लेकर पानी टंकी तक सड़क की पटरी पर जमे दुकानदारों को हटवाया। 12 गुमटियां भी हटवाई गईं। वहीं, अतिक्रमण अभियान को देखते हुए कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान हटा लिया। ईओ ने बताया कि बुधवार को विशेष अभियान चलाकर हटाए गए अतिक्रमण का फॉलोअप किया जाएगा। दोबारा सामान रखा मिला तो जब्त किया जाएगा।
-----------
बॉक्स-
नगर पालिका ने तय किया अधिक्रमण हटाने का रूटचार्ट
नगर पालिका परिषद नवाबगंज की ओर से अतिक्रमण हटवाने का रूटचार्ट तय किया गया है। अगले बुधवार 28 जनवरी को धनोखर चौराहा से घंटाघर व सट्टी बाजार होते हुए फजरुल रहमान पार्क सिटी कालेज तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद फरवरी माह के पहले बुधवार चार फरवरी को नेबलेट तिराहा से कंपनीबाग, 11 फरवरी को लखपेड़ाबाग चौराहा से नाका सतरिख चौराहा। 18 फरवरी को पटेल तिराहा से डीएम कार्यालय तक, 25 फरवरी को कंपनीबाग से बस स्टेशन होते हुए पटेल तिराहा तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर पालिका के ईओ संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कर अधिकारी संजय भारती को प्रभारी बनाया गया है। उनके निर्देशन पर अभियान चलेगा। पॉलीथिन भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed