फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmer shot and then run over by a car; village turned into a police cantonment; atmosphere of panic.

Barabanki: बाराबंकी में किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, दहशत का माहौल

Tue, 18 Aug 2026 10:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 18 Aug 2026 10:30 PM IST
सार

ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। देर रात तक एसपी अर्पित विजयवर्गीय और प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैंप करते रहे।

विज्ञापन
Farmer shot and then run over by a car; village turned into a police cantonment; atmosphere of panic.
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : फेसबुक अकाउंट से

विस्तार

थाना कोठी के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान हंसराज वर्मा (45) को गोली मार दी गई। आरोप है कि जमीन पर गिरे हंसराज पर आरोपी कार चढ़ाते हुए भाग गया। देर शाम गंभीर हालत में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हंसराम की मौत हो गई। यह खबर गांव पहुंचते ही आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। देर रात तक एसपी अर्पित विजयवर्गीय और प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैंप करते रहे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेवतीपुरवा निवासी हंसराज वर्मा का गांव के ही मनोज यादव से सड़क किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर यह जमीन ग्राम समाज या तालाब की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह जमीन पर नांद रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। शाम को दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पथराव में मनोज के चचेरे भाई के हर्षित के सिर में चोट लग गई। हंसराज के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज यादव ने तमंचा निकालकर हंसराज को गोली मार दी। गोली उनके गले में लगी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे हंसराज के ऊपर से आरोपी वाहन निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन हंसराज को सीएचसी कोठी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान हंसराज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर पर भड़का आक्रोश, घर घेरा
हंसराज की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम करने का प्रयास किया गया। कुछ लोग आरोपी मनोज यादव के घर पहुंचे गए। हालांकि परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। स्थिति बिगड़ती देख कोठी के अलावा जैदपुर, असंद्रा, सतरिख, रामसनेहीघाट सहित पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ समीर कुमार के सामने भी ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसपी भी गांव पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed