बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   VIDEO: किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, घटना से गांव में दहशत

VIDEO: किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, घटना से गांव में दहशत

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:26 PM IST
VIDEO: किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, घटना से गांव में दहशत
कोठी। थाना कोठी के रेवतीपुरवा गांव में मंगलवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान हंसराज वर्मा (45) को गोली मार दी गई। आरोप है कि जमीन पर गिरे हंसराज पर आरोपी कार चढ़ाते हुए भाग गया। देर शाम गंभीर हालत में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हंसराम की मौत हो गई। यह खबर गांव पहुंचते ही आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख पांच थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। देर रात तक एसपी अर्पित विजयवर्गीय और प्रशासनिक अधिकारी गांव में कैंप करते रहे। पुलिस के अनुसार रेवतीपुरवा निवासी हंसराज वर्मा का गांव के ही मनोज यादव से सड़क किनारे जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर यह जमीन ग्राम समाज या तालाब की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह जमीन पर नांद रखने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। शाम को दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान पथराव में मनोज के चचेरे भाई के हर्षित के सिर में चोट लग गई। हंसराज के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान मनोज यादव ने तमंचा निकालकर हंसराज को गोली मार दी। गोली उनके गले में लगी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गोली लगने के बाद जमीन पर गिरे हंसराज के ऊपर से आरोपी वाहन निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन हंसराज को सीएचसी कोठी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान हंसराज की मौत हो गई। मौत की खबर पर भड़का आक्रोश, घर घेरा हंसराज की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम करने का प्रयास किया गया। कुछ लोग आरोपी मनोज यादव के घर पहुंचे गए। हालांकि परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। स्थिति बिगड़ती देख कोठी के अलावा जैदपुर, असंद्रा, सतरिख, रामसनेहीघाट सहित पांच थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सीओ समीर कुमार के सामने भी ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एसपी भी गांव पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Damoh News: घर से निकला युवक रातभर नहीं लौटा, सुबह खेत के कुएं में मिला शव; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

18 Aug 2026

श्रावस्ती: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था युवक, जांच में जुटी पुलिस

18 Aug 2026

चंडीगढ़ प्रदर्शन में आंसू गैस वाले ड्रोन के इस्तेमाल पर सिमरनजीत सिंह मान ने उठाए सवाल, अमृतसर में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

18 Aug 2026

सोलन: धर्मपुर की बोहली पंचायत में मनाया वन महोत्सव, जंगल क्षेत्र में लगाए गए 800 पौधे

18 Aug 2026

अंबाला नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान बाल-बाल बचे संघ प्रधान

18 Aug 2026
विज्ञापन

महंत राजूदास बोले, काशी-मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ी तो होगी कारसेवा ;video

18 Aug 2026

नमो घाट बिहार से आए युवकों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल;video

18 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत

18 Aug 2026

VIDEO: कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में मिलीं चार अदृश्य ऊर्जा रेखाएं

18 Aug 2026

नगर परिषद गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, निकाय मंत्री का पुतला फूंका

Video: सीएम सुक्खू की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी एंटी चिट्टा वॉकाथॉन

18 Aug 2026

नाहन: शीतला माता मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था हो पुख्ता, महिलाओं ने डीसी को साैंपा ज्ञापन

18 Aug 2026

पंजाब बंद के समर्थन में सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे शिक्षक, डीईओ को सौंपा मांग पत्र

18 Aug 2026

पठानकोट में दफ्तर कर्मचारी यूनियन की गेट रैली, रोष प्रदर्शन; कंप्यूटर बंद-कलम छोड़ हड़ताल जारी मांगें न मानी गईं तो संघर्ष और तेज करने की चेतावनी

बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत; दूसरा घायल

18 Aug 2026

फिरोजपुर का झोंक हरिहर बिजली सब स्टेशन अपग्रेड, 20 करोड़ रुपये की आई लागत

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हरियाणा का दबदबा: संजय भाटिया-सतीश पूनिया बने राष्ट्रीय महामंत्री

जिला नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मौके पर मौत

18 Aug 2026

Muzaffarnagar: तेजवीर सैनी की हत्या में सगे भाई सुखपाल को उम्रकैद

18 Aug 2026

Meerut: जीटीबी में 18 सितंबर से इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट, तैयारियां शुरू

18 Aug 2026

Meerut: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय टीम के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल, हॉकी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

18 Aug 2026

Meerut: पांच मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप, एसएसपी से मिले ब्लिंकिट कर्मचारी

18 Aug 2026

Hamirpur: बीडीसी चुनाव में देरी पर भाजपा ने सरकार को साैंपा ज्ञापन, 31 अगस्त तक का अल्टीमेटम

जोगिंद्रनगर: सरकार ने नहीं सुनी फरियाद, अब होगी भूख हड़ताल, बाजार बंद और हाईवे जाम की चेतावनी

18 Aug 2026

बिलासपुर: मंत्री राजेश धर्माणी ने संस्कृत महाविद्यालय डंगार में विद्यार्थियों से किया संवाद

18 Aug 2026

सफाई कर्मचारियों के धरने में पहुंचीं सुनैना चौटाला, बोलीं : हक मांगने पर गरीब कर्मचारियों से धोखा कर रही भाजपा

18 Aug 2026

VIDEO: वाराणसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

18 Aug 2026

Video: शिक्षकों की कमी और 77,400 रिक्त पदों को लेकर आप का प्रदर्शन

18 Aug 2026

भाजपा का बड़ा दांव, मनप्रीत बादल समेत पंजाब के 3 नेताओं को राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

सोनीपत सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला, नगर निगम गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed