Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala municipal employees stage protest; union president narrowly escapes during effigy burning.
{"_id":"6a843f68719143e8b90fb0c1","slug":"video-ambala-municipal-employees-stage-protest-union-president-narrowly-escapes-during-effigy-burning-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान बाल-बाल बचे संघ प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला नगर पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान बाल-बाल बचे संघ प्रधान
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को निकाय और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रोष जताया। प्रधान सेवाराम बोहत के नेतृत्व में सैंकड़ों कर्मचारियों ने नगर परिषद अंबाला सदर के गेट पर दो घंटे तक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्य बाजारों से निकाय मंत्री विपुल गोयल की शव यात्रा निकाली गई और पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुतला दहन के वक्त संघ प्रधान सेवाराम बोहत अचानक आग की चपेट में आ गए। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया। इससे प्रधान बाल-बाल बच गए।
नेताओं ने आरोप लगाया कि 13 मई को सरकार के साथ 17 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल था, लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर रही है। हड़ताल के 13वें दिन भी जारी रहने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।