{"_id":"69d2c7733a734c27af000320","slug":"farmers-suffer-due-to-weather-crops-are-ruined-barabanki-news-c-315-1-slko1012-163357-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मौसम की मार से किसान बदहाल, फसलें चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मौसम की मार से किसान बदहाल, फसलें चौपट
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेमौसम बारिश से गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। गेहूं और सरसों की तैयार फसल देख किसान आलू से हुए नुकसान की भरपाई की आस लगाए था लेकिन मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रविवार को मौसम साफ हुआ तो किसान सारे काम छोड़ फसलों को सहेजने में पूरा दिन जुटे रहे।
जिले में करीब 1.53 लाख हेक्टेयर में गेहूं और 53 हजार हेक्टेयर में सरसों की बोआई किसानों द्वारा की गई थी। तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल खेतों में ही ढेर हो गई है। इससे उत्पादन पर तो फर्क पड़ेगा ही बाजार भाव भी कम रहेगा। जिला कृषि अधिकारी राजितराम का कहना है कि सर्वे का कार्य चल रहा है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
तेज हवा के साथ बारिश से काफी नुकसान
कोटवाधाम। तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं और सरसों का काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के बरोलिया, मदारपुर, अमनियापुर, तासीपुर, कोटवाधाम, रानीकटरा, आरियामऊ, खजुरी, अद्रा, पिपरौली, मधनापुर, मोहरिया, इटोरा, कमोली, उदवतनगर सहित ज्यादातर गांवों में किसानों को खासा नुकसान हुआ है। लगातार 15 दिनों में तीसरी बार क्षेत्र में बारिश ने किसानों के अरमानों को तगड़ा झटका दिया है।
बाक्स
वर्ष में एक ही फसल, मड़ाई कार्य प्रभावित
सरयू नदी किनारे और अलीनगर रानीमऊ तटबंध के अंदर बसे कोठीडीहा, सिरौलीगुंग, सनावा, सरायसुर्जन, टेपरा, बघौलीपुरवा, तेलवारी, गोबरहा, परसा, बीहड़, घुटरू सहित तीन दर्जन से ज्यादा गांव नदी के किनारे बसे हैं। इन गांवों में सिर्फ गेहूं, सरसों, मसूर, गन्ना की फसल होती है। यहां के किसान अनूप सिंह, संत प्रसाद सिंह, महेश सिंह, संदीप कुमार ने बताया की बेमौसम बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान राजेश कुमार, राममिलन वर्मा, शिवशंकर, शिवमंगल, हरिओम ने बताया कि कई दिनों से गेहूं की फसल कटाई का कार्य चल रहा था। बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दिया। भोहरा खुर्द निवासी रामपाल यादव बताते हैं कि वह शनिवार की शाम कटेसर गेहूं की मड़ाई कर रहे थे तभी मौसम खराब हो गया।
आंधी से आम बागबान निराश
दरियाबाद। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार आम की फसल का उत्पादन ज्यादा होने की उम्मीद बागवानों को थी। लेकिन आंधी के कारण उनके सारे अरमान धराशायी हो गए। सौ बीघे में आम की बागवानी करने वाले बेलहरी निवासी मदन बताते हैं जितना आम पूरे सीजन में गिरता था उतना फल बीती रात आई आंधी में गिर गया है।
नूर आलम राइन बताते हैं कि इस वर्ष आम की फसल काफी अच्छी थी। आंधी से लगभग साठ बीघे के बाग में बीस प्रतिशत ही आम बचा है। सराय सिंघई निवासी रामातुला, अब्बास सहित कई बागबानों को आंधी से काफी नुकसान हुआ है।
Trending Videos