{"_id":"69d34f1c010f5828c10e4134","slug":"video-brabka-ma-sathagathha-parasathataya-ma-garabhavata-ka-mata-palsa-kara-raha-jaca-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, पुलिस कर रही जांच
यूपी के बाराबंकी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
मामला रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के मुरारपुर मजरे गोकुला गांव का है। गांव निवासी हेमचंद्र के घर काजल (24) की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काजल मूल रूप से रजईपुर मजरे भेंदुवा की निवासी थी। वह पिछले करीब दो वर्षों से ताशीपुर निवासी मोहम्मद इसरार के मकान में किराये पर रह रही थी।
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुधाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।