{"_id":"6988d12e69e169bb1600c69e","slug":"gandhi-club-defeated-babu-eleven-1-0-in-a-tie-breaker-to-win-the-hockey-tournament-barabanki-news-c-315-1-brb1001-158393-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गांधी क्लब ने बाबू इलेवन को टाई ब्रेकर में 1-0 से हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गांधी क्लब ने बाबू इलेवन को टाई ब्रेकर में 1-0 से हराकर जीता हॉकी टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बंकी में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ राज्यपाल की विशेष सचिव हिमानी
विज्ञापन
बाराबंकी। स्थानीय नगर पंचायत बंकी स्थित महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर दो दिवसीय स्व. छोटे लाल चौधरी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। गांधी क्लब ने रोमांचक मैच में बाबू इलेवन को टाई ब्रेकर में 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच बाबू इलेवन और स्टेशन स्टार क्लब के बीच हुआ, जिसमें बाबू इलेवन ने 20वें मिनट में अखलद अंसारी के गोल की बदौलत 1-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद गांधी क्लब और चौधरी छोटे लाल इलेवन के बीच हुए दूसरे मैच में गांधी क्लब ने 3-2 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला गांधी क्लब और बाबू इलेवन के बीच कांटे की टक्कर वाला रहा।
मैच के पहले हाफ में गांधी क्लब के मो. समद ने पहले ही मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे हाफ में खेल समाप्त होने से ठीक पहले बाबू इलेवन के खिलाड़ी ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच का फैसला टाई ब्रेकर से हुआ, जहां गांधी क्लब ने पांच में से एक गोल करके बाजी मारी, जबकि बाबू इलेवन कोई गोल नहीं कर सका। इस प्रकार गांधी क्लब 1-0 से विजयी हुआ। टूर्नामेंट के समापन समारोह में राज्यपाल की विशेष सचिव हिमानी चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी चौधरी, प्रमिला जैन, शिवानी चौधरी, डॉ. आरके जैन, सलाउद्दीन किदवई, शेखर चौधरी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos