सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Direct bus service suspended, passengers forced to undertake a long journey

Barabanki News: सीधी बस सेवा ठप, लंबा सफर तय करने को विवश यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service suspended, passengers forced to undertake a long journey
विज्ञापन
फतेहपुर। स्थानीय पटेल चौराहे से भगौली होते हुए सीतापुर जिले की तहसील महमूदाबाद को जोड़ने वाली सीधी बस सेवा के बंद होने से ग्रामीण यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को बेलहरा होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है।
Trending Videos

फतेहपुर से महमूदाबाद के लिए प्रतिदिन सैकड़ों यात्री, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी सफर करते हैं। वर्तमान में उन्हें कस्बा बेलहरा होते हुए यात्रा करनी पड़ती है, इससे लगभग 25 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि भगौली मार्ग से यह दूरी मात्र 15 किलोमीटर है। सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों का समय दोगुना लग रहा है और किराया भी अधिक देना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस मार्ग पर प्राइवेट बसें चलती थीं, लेकिन पिछले लगभग एक वर्ष से उनका संचालन भी बंद है। अब यात्रियों को महंगे और असुरक्षित डग्गामार वाहनों, टैम्पो और निजी साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ स्थल पर भी असर---
इस मार्ग पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल प्रसननाथ भगौली तीर्थ भी स्थित है, जहां प्रत्येक सोमवार, सावन माह और शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग है कि फतेहपुर से भगौली होते हुए महमूदाबाद के लिए शीघ्र सरकारी बस सेवा शुरू की जाए। रोडवेज की एआरएम जरीना का कहना है कि दोबारा बस सेवा संचालन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed