सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   16 suspected TB cases were found, one referred

Barabanki News: टीबी के 16 मरीज संदिग्ध मिले, एक रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
16 suspected TB cases were found, one referred
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले में टीबी के 16 संदिग्ध मरीज मिलने पर इनकी जांच कराई गई। एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस रोग के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
Trending Videos

जिले के 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले कुल 2,424 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 922, महिलाओं की संख्या 1,138 और बच्चों की संख्या 364 रही। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के 340, सांस रोग के 288, पेटदर्द के 202, डायबिटीज के 133, त्वचारोग के 317, नेत्र रोग के 13, खून की कमी के 13 और हाइपरटेंशन के 47 मरीज देखे गए। इस दौरान संदिग्ध मिलने पर हेपेटाइटिस बी के 41, हेपेटाइटिस सी के 37, मलेरिया के 104 और डेंगू के 10 मरीजों की जांच कराई गई, लेकिन कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी त्रिलोकपुर पर इलाज के लिए रिजवाना, गोपीचंद, कौशलेंद्र ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है निजी चिकित्सक से इलाज में कोई लाभ न मिलने पर चिकित्सक को दिखाया जिस पर जांच कराकर दवा दी। सीएमओ डॉ. अवेधश कुमार यादव ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए 94 चिकित्सक तथा 237 कर्मियों को लगाया गया था।

समय से नहीं खुला अस्पताल
पोखरा । ब्लॉक त्रिवेदीगंज में कोरियानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में सुबह से इलाज के लिए मरीज पहुंचे। दिन में 11 बजे के बाद तक ताला नहीं खुलने पर करीब 20 मरीज निराश हो वापस लौट गए। डेढ़ से दो घंटे इंतजार करने पर डॉ. वैशाली 11.30 बजे पहुंची। केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट शैलेंद्र श्रीवास्तव, टेक्निशियन उमेश पाल भी समय से नहीं पहुंचे। मरीज राजना यादव टुभईखेड़ा, कुलदीप कुमार रामनगर व राजेश्वरी ने बताया अस्पताल कभी समय से नहीं खुलता है। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed