{"_id":"695c0a486c62ff379e06471d","slug":"girls-body-found-in-canal-murder-suspected-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155605-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कसरैला झाल के पास शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव उतराता मिला। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तब उनकी नजर नहर में फंसे शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवती ने शरीर के ऊपरी हिस्से में नीला इनर और लाल रंग का फुल स्वेटर पहना हुआ था और पैरों में काली जूती थी, लेकिन निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं मिला। शव की हालत देखकर पुलिस का अनुमान है कि यह करीब पांच दिन पुराना है। शव की स्थिति और कपड़ों की कमी हत्या के साथ-साथ यौन अपराध की ओर भी इशारा कर रही है। मौके से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बदोसराय के एसएचओ अजीत विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगवा रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
कसरैला झाल का शवों से पुराना नाता
बदोसराय क्षेत्र की कसरैला झाल का शवों से पुराना नाता रहा है। 30 सितंबर 2025 को भी इसी झाल में एक युवक का शव मिला था। इसके करीब 11 महीने पहले, किंतूर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर रसीलूद्दीन का शव भी यहीं से मिला। जुलाई 2024 में यहां एक युवती का करीब एक सप्ताह पुराना शव मिला था, जबकि ठीक एक साल बाद जुलाई 2025 में भी एक महिला का शव इसी स्थान पर पाया गया। इससे पूर्व मार्च 2022 में सफदरगंज थाना क्षेत्र के पेरी गांव निवासी 70 वर्षीय रामदयाल गौतम का शव भी पुलिस ने यहीं से बरामद किया था।
........................
महिलाओं के शव मिलने की आधा दर्जन फाइलें बंद
बाराबंकी जिले में नहरों, नालों और सड़कों के किनारे महिलाओं के शव मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। पिछले तीन-चार वर्षों में कुर्सी, लोनीकटरा, सतरिख, दरियाबाद, बदोसराय, रामसनेहीघाट और शहर कोतवाली क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के शव बरामद हुए हैं। दुखद पहलू यह है कि इनमें से अधिकांश मामलों में आज तक मृतकाओं की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने इनमें से कई मामलों की फाइलें अब बंद कर दी हैं।
Trending Videos