{"_id":"695fe8beb67066ea950f99a1","slug":"gufran-eleven-team-won-the-match-by-five-wickets-barabanki-news-c-315-1-brb1001-155857-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गुफरान इलेवन टीम ने पांच विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गुफरान इलेवन टीम ने पांच विकेट से जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सलारपुर में चल रहे प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच में मन्नत मुनार्क व गुफरान इलेवन टीम के बीच खेला गया। मन्नत मुनार्क इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 58 रन ही बना सकी। वहीं गुफरान इलेवन ने पांच ओवर में लक्ष्य को हासिल कर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
वहीं दूसरा मैच हर्ष इलेवन सेठमऊ और गुफरान इलेवन के बीच खेला गया। हर्ष इलेवन ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी गुफरान इलेवन ने नौ ओवर में 119 रनों का स्कोर खड़ा किया। 120 रनों का पीछा करने उतरी हर्ष इलेवन सेठमऊ की टीम आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 71 रन ही बना सकी और मैच हार गई। हर्ष इलेवन की तरफ से यश ने 29 और कप्तान हर्ष ने 20 रनों का योगदान दिया। मैच का शुभारंभ देवा कोतवाली से हल्का इंचार्ज केके सिंह व कासिम खान ने फीता काटकर किया। शिवम सिंह, मंगल वर्मा, रमाशंकर शुक्ला, सत्यम, राज , आदित्य, अभय व सुधांशु सहित कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos