सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Indigenous handicrafts and handloom products are proving to be a major attraction at the festival

Barabanki News: महोत्सव में खासा लुभा रहे हैं स्वदेशी हस्तशिल्प और हैंडलूम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Indigenous handicrafts and handloom products are proving to be a major attraction at the festival
शहर के जीआईसी मैदान में बाराबंकी महोत्सव में उमड़ी खरीदारों की भीड़।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के जीआईसी मैदान में बाराबंकी महोत्सव स्वदेशी हस्तशिल्प एवं हैंडलूम मेला शुभारंभ होने के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव में देशभर के नामचीन शहरों से आए स्वदेशी उत्पादों और हस्तशिल्प अपने उत्पाद लाए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
Trending Videos

महोत्सव परिसर में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों और व्यापारियों द्वारा सजी सैकड़ों दुकानों पर घर-गृहस्थी से जुड़ा हर जरूरी सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। खरीदारी के साथ-साथ मेले में लगे झूले बच्चों और युवाओं को खूब भा रहे हैं। वहीं विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू पूरे परिसर को महका रही है। यह महोत्सव 31 जनवरी तक रहेगा। प्रतिदिन शाम के समय सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। महोत्सव न केवल मनोरंजन का साधन बन रहा है, बल्कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम भी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के मशहूर उत्पाद एक ही छत के नीचे
बाराबंकी महोत्सव में लुधियाना की कॉटन साड़ियां और लेडीज कुर्तियां, सहारनपुर का आकर्षक फर्नीचर, खुर्जा की सुंदर क्रॉकरी की खूब बिक्री हो रही है। इसके अलावा कोलकाता के लेदर पर्स, फिरोजाबाद की रंग-बिरंगी चूड़ियां, जयपुर के कंगन, कानपुर और बनारस की प्रसिद्ध साड़ियां, मुंबई की ट्रेंडी ज्वेलरी और गुजरात का किचन सेट लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed