फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Investigation initiated against suspended surgeon Rohit Prasad.

Barabanki News: निलंबित सर्जन रोहित प्रसाद के खिलाफ शुरू हुई जांच

Thu, 09 Jul 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 09 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated against suspended surgeon Rohit Prasad.
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बुधवार को गहमागहमी का माहौल रहा। निलंबित आॅर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रोहित प्रसाद पर लगे आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम उनके कक्ष में पहुंची। जरूरी अभिलेख कब्जे में लेने के बाद अलमारी सील कर दी गई। अधिकारियों व कर्मियों से अभद्र व्यवहार सहित कई अन्य आरोपों को लेकर चार जुलाई को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एसपी यादव, डॉ. वीरेंद्र सिंह की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। डॉ. रोहित प्रसाद पर मरीजों से अच्छे से बात न करना, अभद्रता करना, स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, ऑपरेशन थियेटर में निर्धारित समय पर न पहुंचने सहित कई आरोप प्रारंभिक जांच में सही मिले, जिस पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष ने उन्हें निलंबित कर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल कार्यालय से सबंध कर दिया। सीएमएस ने बताया कि शासन के निर्देश पर टीम ने जांच शुरू कर दी है। आलमारी में रखे अभिलेखों को कब्जे में लिया गया है। उन्होंने बताया अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल भी इस मामले की जांच करने इस सप्ताह आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed