फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notices issued to 12 teachers absent during inspection.

Barabanki News: निरीक्षण में अनुपस्थित 12 शिक्षकों को नोटिस

Thu, 09 Jul 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 09 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 12 teachers absent during inspection.
बाराबंकी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में अलग-अलग ब्लॉकों के 12 शिक्षक, शिक्षामित्र और प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। इससे लापरवाही मानते हुए बीएसए ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बनीकोडर ब्लॉक के अशरफपुर से प्रधानाध्यापक संजय कुमार, बंकी ब्लॉक के अतराउरा से शिक्षामित्र ज्योति यादव व केवाड़ी से ममता देवी, दरियाबाद ब्लॉक के जेठौती राजपूतन से शिक्षामित्र रीना तिवारी और छाया देवी तथा मुरारपुर से सहायक अध्यापक अंजली सिंह और मंजू चौहान अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा फतेहपुर के डमौरा से आशा देवी शिक्षामित्र, निंदूरा के राजापुर चमराही से प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह तथा सिद्धौर ब्लॉक के बेंदियामऊ से वंदना चौधरी सहायक अध्यापक व मुरलीगंज से सत्येंद्र कुमार शिक्षामित्र व अंशिका वर्मा सहायक अध्यापक बिना सूचना अनुपस्थित थे। इन सभी को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी। अनुपस्थित मिले सभी 12 कर्मियों को एक सप्ताह में मानव संपदा पोर्टल पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा नियमावली के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- नवीन कुमार पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed