फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Schools asked for details of fees for classes 9 to 12.

Barabanki News: स्कूलों से मांगा कक्षा नौ से 12 तक की फीस का हिसाब

Thu, 09 Jul 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 09 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Schools asked for details of fees for classes 9 to 12.
बाराबंकी। अक्सर अपनी मर्जी से फीस तय करने वाले निजी स्कूलों की जेब पर अब शासन की पैनी नजर है। सरकार यह जानने को बेहद उत्सुक है कि आखिर जिले के वित्तविहीन और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर कितनी ट्यूशन फीस वसूली जा रही है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह ने पत्र जारी कर यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के सभी स्ववित्तपोषित स्कूलों के प्रधानाचार्यों से निर्धारित प्रारूप पर ब्योरा मांगा है। डीआईओएस कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी स्कूलों को कक्षा 9 से 10 और 11 से 12 तक के बच्चों से ली जाने वाली प्रतिमाह की ट्यूशन फीस का कच्छा-चिट्ठा सौंपना होगा। इसके लिए स्कूलों को प्रारूप भी दिया गया है, जिसमें ट्यूशन फीस का औसत निकालकर पूरी ईमानदारी से भरना है। साफ शब्दों में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन तुरंत इसकी सॉफ्ट कॉपी ई-मेल पर और हार्ड कॉपी दफ्तर में पहुंचा दें, ताकि आगे की रिपोर्ट तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed