सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jewellery worth Rs 15 lakh stolen from farmer's house in Suratganj

Barabanki News: सूरतगंज में किसान के घर से 15 लाख के जेवर चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 23 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 15 lakh stolen from farmer's house in Suratganj
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला के ईश्वरी सिंह मरौचा गांव में किसान रामधीरज के यहां से चोरी की बड़ी वारदात हुई। इनके अनुसार चोर कमरे के अंदर अलमारी व बक्से से 15 लाख के जेवर उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामधीरज के अनुसार 20 अप्रैल को वह पूरे परिवार के साथ क्षेत्र के ही बंजरिया गांव में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। अगले दिन लौटने पर चोरी का पता लगा। चोर दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और घर में उतरे। कमरे का ताला तोड़ बक्से और अलमारी में रखी दो करधनी, एक चेन, दो मंगलसूत्र, कान की बाली, लॉकेट, बिछिया, नथुनी, अंगूठी, मांग टीका, नथ, बूंदा सहित 15 लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये उठा ले गए। रामधीरज की सूचना पर पुलिस ने जांच की। गांव के लोगों ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला में चोरी की घटनाएं पहले भी होती आईं हैं, इसलिए रात की प्रभावी गश्त होना जरूरी है। एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
Trending Videos


तीन घरों से नकदी-जेवर चोरी
देवा के मुन्नू पुरवा में तीन घरों से लाखों रुपये नकदी-जेवर चोरी हो गए। पुलिस जांच कर रही है। मुन्नू पुरवा निवासी आकाश रावत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 30 हजार रुपये, सोने के झाले व चांदी की पायल ले गए। आलोक वर्मा ने बताया कि उनके घर से मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी व 25 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि विपिन कुमार ने बताया कि उनके यहां से 11 हजार रुपये चोर ले उड़े। सुबह पता लगा कि चोर छत से घर में उतरे थे। कोतवाल यशकांत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed