सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lakhs stolen from shop and temple, police engaged in investigation

Barabanki News: दुकान व मंदिर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from shop and temple, police engaged in investigation
विज्ञापन
रामनगर/सिद्धौर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos

कोतवाली रामनगर के चंदनापुर गांव निवासी अंकुर वर्मा की घर से कुछ दूरी पर बीज एवं कीटनाशक की दुकान है। अंकुर ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीनों में करीब 15 लाख रुपये का स्टॉक मंगवाया था। रविवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये की कीमती दवाइयों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिए हैं। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के जरौली गांव की है। यहां स्थित हनुमान मंदिर में रविवार रात पुजारी राजेंद्र दास आरती के बाद सो गए थे। इसी दौरान चोरों ने मंदिर के चैनल का ताला तोड़कर मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट और दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह खाली दानपात्र पास के एक बाग में बरामद हुआ। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed