सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Murder convict Suraj, who escaped from court, has been arrested

Barabanki News: अदालत से भागा हत्या का दोषी सूरज गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Murder convict Suraj, who escaped from court, has been arrested
विज्ञापन
बाराबंकी। हत्या के मामले में दोष सिद्ध होते ही अदालत से भागे सूरज कुमार को पुलिस ने रविवार देर शाम उसे एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसे सजा होनी ही थी, इसलिए भाग गया।
Trending Videos

सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन सरैया मजरे रोहना मीरापुर गांव में दो अगस्त 2016 को बरसाती नामक व्यक्ति कर हत्या में परिवार के ही मुटरू, इनके भाई गुद्दर, पुत्र सुरजीत व सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सुरजीत की मौत हो गई थी। शनिवार को एडीजे राकेश कुमार की अदालत ने सुनवाई के दौरान मुटरू, गुद्दर व सूरज को दोषी करार दिया ही था कि सूरज अदालत से भाग खड़ा हुआ। पुलिस की चार टीमें सरगर्मी से उनकी तलाश में लगी थी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सूरज को सुबेहा क्षेत्र से ही उसकी एक रिश्तेदारी से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में सजा सुनाए जाने की तारीख पहले से ही नियत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed