सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Outer road will be built with Rs 300 crore.

Barabanki News: 300 करोड़ रुपये से बनेगा आउटर रोड

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 23 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Outer road will be built with Rs 300 crore.
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र से देवा व माती होते हुए लखनऊ के चिनहट तक बनने वाली आउटर फोरलेन सड़क को लेकर वित्तीय स्वीकृति तो एक साल पहले ही मिल गई थी, मगर अब पूरी कार्ययोजना तैयार हो गई है। इस परियोजना के लिए स्वीकृत 468 करोड़ में से 300 करोड़ रुपये सड़क बनाने में लगेंगे। जबकि 50-50 करोड़ से कुर्सी व माती में इंदिरा नहर पर दो पुल बनाये जाएंगे। इसके निर्माण से पहले 7400 पेड़ कटेंगे।
Trending Videos

वर्तमान सड़क लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग के किमी 26 से निकलकर देवा होते हुए चिनहट तक जाती है। इस पर ट्रैफिक का लोड होने के कारण आयेदिन लोगों को जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। अप्रैल 2025 में तत्कालीन डीएम शशांक त्रिपाठी ने सर्वे कराने के बाद सड़क के चौड़ीकरण की पहल की थी। जिसके बाद इंटौजा से कुर्सी होकर देवा व फिर यहां से चिनहट तक सड़क बनाने की मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि मई में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह एक प्रकार से एससीआर का डेवलपमेंट कॉरिडोर होगा।
डीएफओ आकाश दीप बधावन के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए 7400 पेड़ों की कटान होगी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि कुर्सी-देवा-चिनहट मार्ग के किनारे लगे आम, नीम, जामुन और पीपल जैसे पेड़ सिर्फ हरियाली नहीं, बल्कि गांवों की पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed