सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pasmanda Muslim Mahaj demands political participation

Barabanki News: पसमांदा मुस्लिम महाज ने की राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pasmanda Muslim Mahaj demands political participation
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा रविवार को शहर के गांधी भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पसमांदा मुसलमानों के जीवन स्तर मेें सुधार के लिए किए गए प्रयासों को सहारा। कहा कि आवास योजना, राशन और आयुष्मान योजना का लाभ पसमांदा मुसलमानों को जिस तरह मिल रहा है, वह पिछली सरकारों में कभी नहीं मिला। बताया कि पसमांदा समाज में अंसारी, राईन, मंसूरी, सलमानी, धोबी, फकीर, मनिहार, हलवाई, नट, बंजारा जैसी जातियां शामिल हैं, जिन्हें कोई भी पार्टी समुचित स्थान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने ने सभी राजनीतिक दलों से पसमांदा मुस्लिम बिरादरियों के नेताओं को उनकी आबादी के अनुपात में समुचित नुमाइंदगी सुनिश्चित करने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव वकार हवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का बिजली बिल माफ करना सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा बुनकरों को दिए गए 4300 करोड़ रुपये के पैकेज का स्वागत किया। इस अवसर पर महाज के जिलाध्यक्ष हाजी नूरुल हसन, जिला महामंत्री नूर मोहम्मद राईन आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed