{"_id":"6992826edb36b97e0b06a7e7","slug":"mukhtar-close-aide-murder-in-barabanki-lawyer-shoaib-found-with-23-injuries-on-his-body-more-than-two-attacker-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के करीबी का कत्ल: शोएब के शरीर में मिलीं 23 चोटें, दो से अधिक थे हमलावर, करीबी ने की रेकी; बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के करीबी का कत्ल: शोएब के शरीर में मिलीं 23 चोटें, दो से अधिक थे हमलावर, करीबी ने की रेकी; बड़ा खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:26 AM IST
सार
बाराबंकी में माफिया मुख्तार के करीबी वकील शोएब की हत्या के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावर दो से अधिक थे। किसी करीबी ने ही रेकी की थी। कॉल डिटेल से सुराग मिलने की संभावना है। 48 घंटे में 40 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। लखनऊ के प्रापर्टी डीलर को भी उठाया गया है।
विज्ञापन
1 of 12
lawyer murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
बाराबंकी में शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीमें हर पहलू पर जांच कर रही है। पिस्टल में प्रयोग होने वाली तीन प्रकार की गोलियां बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि हमलावरों की संख्या दो नहीं तीन या उससे अधिक भी हो सकती है।
करीब 40 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ जारी है। इनमें पांच छह लोग लखनऊ से उठाए गए हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे लखनऊ से बाराबंकी आते वक्त हाईवे के असेनी मोड़ की सर्विस रोड पर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की कार में गोलियां बरसाकर हत्या हुई थी।
Trending Videos
2 of 12
वकील की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल और पोस्टमार्टम के दौरान बरामद गोलियां तीन तरह की पाई गई हैं। इनमें 30 और 32 बोर की गोलियां शामिल हैं। फॉरेंसिक साक्ष्य संकेत दे रहे हैं कि अलग-अलग हथियारों का इस्तेमाल हुआ है। पुलिस मानकर चल रही है कि यह सुनियोजित हमला था, जिसमें दो से अधिक शूटर शामिल रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
कार में गोलियों के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी करीबी ने ही की शोएब की रेकी
पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकालने के बाद टाइमिंग, लोकेशन और बातचीत की प्रकृति को खंगाल रही है। सूत्रों के मुताबिक किसी करीबी ने ही शोएब को लेकर रेकी की।
4 of 12
वकील शोएब किदवई उर्फ बॉबी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ
वर्ष 2017 में लखनऊ के बाजारखाला में मृतक के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कराने वाले लखनऊ के एक प्रॉपर्टी डीलर से भी पूछताछ हो रही है। घटना के समय टॉवर से कनेक्ट हुए मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। लोकेशन हिस्ट्री का विश्लेषण किया जा रहा है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कड़ियां जोड़ी जा रही है। हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
5 of 12
हत्या के बाद अस्पताल में एंबुलेंस से शोएब उर्फ बॉबी को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ भी जुटी, पुलिस टीम का लखनऊ में डेरा
स्पेशल टास्क फोर्स भी जांच में शामिल हो चुकी है। एक टीम घटना के बाद से ही बाराबंकी व लखनऊ तक जांच कर रही है। बाराबंकी पुलिस की एक टीम लखनऊ में डेरा डाले हुए है, जिनकी लोकेशन और मालिकों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।