फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power out in 250 villages for 20 hours; residents distressed.

Barabanki News: 20 घंटे गुल रही 250 गांवों की बिजली, लोग परेशान

Mon, 27 Jul 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Power out in 250 villages for 20 hours; residents distressed.
बिजली का खंभा
बाराबंकी। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली व्यवस्था रविवार को चरमरा गई। बीते 24 घंटे में जिला मुख्यालय समेत सूरतगंज, कुर्सी, जैदपुर और कोठी क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लाखों लोग परेशान रहे। सबसे अधिक संकट सूरतगंज क्षेत्र में रहा, जहां करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ढाई सौ गांवों की चार लाख से अधिक आबादी अंधेरे में रही। वहीं जिला मुख्यालय पर सुबह करीब तीन घंटे की कटौती से तीन लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए। लगातार बिजली कटौती के कारण इन्वर्टर जवाब दे गए, मोबाइल फोन बंद हो गए और पेयजल संकट भी गहरा गया। लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सूरतगंज में 20 घंटे बाद लौटी बिजली
शनिवार शाम करीब छह बजे सूरतगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी मरकामऊ और निंदूरा की 33 केवी लाइनों में खराबी आने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग की टीम करीब 20 घंटे तक फॉल्ट खोजने और उसे दुरुस्त करने में जुटी रही। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। सूरतगंज, मोहम्मदपुर खाला, रायपुर, लालपुर करौता, जिगनी, हेतमापुर, बसौली, इमलीपुर, सुरजनपुर, चंदूरा, करनपुर और बंजरिया सहित करीब ढाई सौ गांव प्रभावित रहे। अवर अभियंता लाल सिंह ने बताया कि 33 केवी की दोनों लाइनों में खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

कुर्सी में पांच घंटे बाधित रही आपूर्ति
कुर्सी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में खराबी के कारण शनिवार रात आठ बजे बिजली चली गई, जो देर रात करीब एक बजे बहाल हो सकी। इससे बहरौली, टिकैतगंज, निंदूरा, कुर्सी, रीवा-सीवा, अनवारी, अमरसंडा, उमरा, लोहरा और हार सहित करीब 200 गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैदपुर-कोठी में भी उपभोक्ता परेशान
रविवार को पंडरा ट्रांसमिशन लाइन के पास 33 केवी लाइन का जम्पर टूटने से जैदपुर कस्बे और कोठी फीडर से जुड़े करीब 350 गांवों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। साप्ताहिक बाजार होने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed