{"_id":"695eabc2764f9385e9041467","slug":"seven-members-of-a-family-were-beaten-up-over-a-transaction-dispute-barabanki-news-c-315-1-brp1006-155760-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लेनदेन के विवाद में एक ही परिवार के सात लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लेनदेन के विवाद में एक ही परिवार के सात लोगों को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गोवा मंझारा गांव में लेनदेन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में महिलाओं सहित परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में नौ नामजद सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गोवा मंझारा निवासी राम कुंवारे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह जनवरी को वह गांव के ही जगतपाल के घर के पास खड़े थे। तभी लेनदेन की रंजिश को लेकर प्रेम, ओम सिंह, अनिल, पिंटू, संतोष, ननकऊ, दीपक, प्रेमावती और जया देवी ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। राम कुंवारे के अनुसार, जब शोर सुनकर उनके भाई बुधराम, पुत्र रामवीर, दलजीत, भतीजी शिवानी, भतीजा संतोष, भाई की पत्नी राम देवी और गांव के ही ठाकुर बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी जमकर पीटा। हमले में इन सभी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos