सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Seven people, including an innocent child, injured in road accidents

Barabanki News: सड़क हादसों में मासूम सहित सात घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including an innocent child, injured in road accidents
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज/सूरतगंज। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में एक मासूम बच्चे समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहिला पोखरा मार्ग पर बुधवार को खैराबीरू के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में रायबरेली जिले के थाना शिवगढ़ निवासी विनोद शुक्ला (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हैदरगढ़ के बीजापुर गांव निवासी शाहिद अपनी बहन रुकसाना (28) और डेढ़ वर्षीय भांजे शालाह के साथ बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। उधर, मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर निवासी वेद प्रकाश मंगलवार देर शाम अपनी मां कलावती और पत्नी मीरा देवी के साथ ससुराल मीरपुर से लौट रहे थे। मीरपुर-सुढि़यामऊ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed