सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Singh Eleven Bishunpur won the Salarpur Premier League title

Barabanki News: सलारपुर प्रीमियर लीग का खिताब सिंह इलेवन बिशुनपुर ने जीता

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Singh Eleven Bishunpur won the Salarpur Premier League title
देवा के सलारपुर में आयोजित क्रिकेट मैच में चेक व ट्राफी के साथ विजेता टीम।
विज्ञापन
देवा । ग्राम सलारपुर में आयोजित सलारपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया, जिसमें सिंह इलेवन बिशुनपुर ने गुफरान इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos


फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंह इलेवन बिशुनपुर ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुफरान इलेवन की टीम गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 10 ओवर में 84 रन पर ऑलआउट हो गई। सिंह इलेवन की जीत में नुमान ने तीन ओवर में 17 रन देकर चार विकेट तथा दिल ने 23 रन देकर तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देवा के अतिरिक्त निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर आयोजन समिति के दीपक सिंह, आयुष सिंह, आदित्यराज सिंह,अंपायर शान बहादुर सिंह, शुभम सिंह, हेमेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed